समूह की दीदियां जस स्वीप जसगीत के जरिए कर रही है मतदाताओं को जागरूक
बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। जिले की स्व सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। वे अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत घुटकू, जोंकी,गनियारी,बीजा, समडील,टांडा,गोकुलपुर,मोहनभाठा,खपरी व अन्य ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप दीप जलाकर और रंगोली बनाकर 7 मई को सभी ग्राम वासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
_x000D_
इसी कड़ी में बिल्हा ब्लॉक के भैंसबोड़ कलस्टर के ग्राम बिटकुली की महिलाओं ने चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अपना योगदान देते हुए स्वीप जसगीत के जरिए मतदान का संदेश दिया, और शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। महिलाओं ने स्वीप रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया ।
_x000D_
उल्लेखनीय है कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान ' बिलासपुर का अभियान' के तहत लोगों को 7 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट


