डिप्टी सीएम अरूण साव का कल बिलासपुर दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल,देखिए mornews
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव कल सड़क मार्ग से रायपुर से बिलासपुर आयेंगे डिप्टी सीएम नियुक्त होने पश्चात वे पहली बार उनका अपना गृह नगर आगमन होगा इस लिहाज से भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा उनका जगह जगह स्वागत किया जाएगा श्री साव कल दोपहर 1.40 बजे नेशनल हाईवे मार्ग सरगांव पहुंचेंगे 2.10 को बिल्हा मोड़, 2.20 चकरभाठा मेनरोड,2.40 तिफरा,2.50 महाराणा प्रताप चौक में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात 3.00 बजे मुंगेली नाका चौक में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम यात्रा का शुभारभ करेंगे शाम 4.40 को मंदिर चौक जरहा भांठा,राजेंद्र नगर चौक,नेहरू चौक, महामाया चौक,नूतन चौक में उनका स्वागत होगा, रात्रि 7.30 को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में भाग लेंगे।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


