बिलासपुर पुलिस ने चौंक चौराहों में की सरप्राइज चेकिंग,ड्रंक एण्ड ड्राइव और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर कार्यवाही

बिलासपुर पुलिस ने चौंक चौराहों में की सरप्राइज चेकिंग,ड्रंक एण्ड ड्राइव और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर कार्यवाही

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में बिलासपुर शहर  के प्रमुख चौराहों में,सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

_x000D_

_x000D_

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है।185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 3 वाहनों को जप्त किया गया है,जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों  का उल्लंघन करने वाले कुल 317 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

_x000D_

_x000D_


एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल  ने बताया वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है उन्होने कहा आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट