Bjp प्रवक्ता रजनीश सिंह का कांग्रेस पर पलटवार,बिलासपुर को चाकुपुर बना देने वाली कांग्रेस ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड

Bjp प्रवक्ता रजनीश सिंह का कांग्रेस पर पलटवार,बिलासपुर को चाकुपुर बना देने वाली कांग्रेस ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने कांग्रेस प्रवक्ता के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है अपराध और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम पर दर्ज हैं कांग्रेस के प्रवक्ता जिस बिलासपुर में आकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं कांग्रेस राज में इसी बिलासपुर को चाकूपुर बना दिया गया था श्री रजनीश ने कहा की प्रदेश की जनता अभी भूली  नहीं हैं कि किस तरह से कांग्रेस के राज में चाकूबाजी गोलीबारी लूट डैकती जैसी घटनाएं चरम पर थी कांग्रेस पोषित भू माफिया किस तरह से तमंचे लहराकर भोली भाली जनता के जमीनों पर कब्जा कर रहे थे 

_x000D_

 रजनीश  सिंह ने बताया कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से कोलेप्स कर  दिया गया था शांति के टापू कहे जाने वाले इस प्रदेश को कांग्रेस ने राष्ट्रीय अपराध इंडेक्स में छठवें नंबर पर पहुंचा दिया था अपराध के नाम पर महज ढाई करोड़ आबादी वाले इस प्रांत ने देश के बड़े बड़े आबादी वाले राज्य को पीछे छोड़ दिया था हत्या में पांचवा, अपहरण में तीसरा,तो रेप और यौन उत्पीड़न की घटनाओं में छत्तीसगढ़ देश भर में दूसरे स्थान पर चला गया था । पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि इसी तरह से कांग्रेस ने अपने पांच वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए दो हजार पांच सौ करोड़ का शराब घोटाला,महादेव सट्टा घोटाला ,पांच सौ चालीस करोड़ के कोयला घोटाला, सात सौ करोड़ के राशन घोटाला, कोरोना काल में शराब पर शेष लगाकर 500 करोड़ के भ्रष्टाचार किए,कांग्रेसियों ने तो गौ माता को भी नही छोड़ा कांग्रेस के नेता 500 करोड़ के गोबर को भी खा गए ।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट