*श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर वेंकटेश मंदिर में महा बैठक*

*श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर वेंकटेश मंदिर में महा बैठक*

बिलासपुर। पिछले 60 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा को संजोए रखने के निमित्त आज वेंकटेश मंदिर परिसर में श्री राम नवमी शोभायात्रा को लेकर एक बड़ी बैठक हुई जिसमें विभिन्न संगठनों सामाजिक प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया शहर की अनमोल विरासत का रूप ले चुकी है 6 अप्रैल को होने वाले श्रीरामनवमी उत्सव व शोभायात्रा को भव्य बनाने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें जोड़ने के लिहाज से आज की बैठक रख कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई साथ ही नवमी के दिन होने वाले अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी साझा की गई।

_x000D_

_x000D_

राम नवमी के दिन मंदिर परिसर में सुबह 9.00 बजे भजन सेवा का कार्यक्रम होगा जिसमें मंदिर के सेवादारों के द्वारा भगवान के सेवा में सुमधुर भजन सुनाए जाएंगे दोपहर ठीक 12.00 बजे भगवान के जन्म लग्न में महाआरती की सेवा की जाएगी शाम 4.00 बजे वेंकटेश मंदिर से भगवान की भव्य झांकी शहर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी जो गोल बाजार होते हुए हटरी चौक जूना बिलासपुर,गांधी चौक,पुराना हाईकोर्ट से शिव टॉकीज चौक,राजीव प्लाजा से पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रसेन चौक,सत्यम टॉकीज चौक से पुलिस ग्राउंड होते ईदगाह चौक,मिशन अस्पताल रोड होकर पुनः वेंकटेश मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान की मंगल आरती पश्चात शोभायात्रा को विश्राम दिया जाएगा बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का संकल्प लिया 

_x000D_

महापौर पूजाविधानी ने शोभायात्रा में योगदान देने लिया संकल्प
बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी भी बैठक में शामिल हुई उन्होंने इस उत्सव को खुले मन से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि भगवान की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए बिलासपुर नगर निगम से जो भी सुविधाएं अपेक्षित होंगी वे संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही बिलासपुर नगर निगम के सभी पार्षदगण से कार्यक्रम में अपने अपने स्तर पर सहयोग देने शोभायात्रा में शामिल होने उनसे अपील करने की बात कही।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट