मतदान दल सामग्री लेकर कोनी से होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा- देखिए ग्राउड रिपोर्ट

मतदान दल सामग्री लेकर कोनी से होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा- देखिए ग्राउड रिपोर्ट

बिलासपुर।कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री लेकर दल कल चुनाव कराने के लिए रवाना होंगी। सामग्रियों का वितरण सवेरे 7 बजे इसी परिसर से होगा।

_x000D_

_x000D_

वितरण स्थल पर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने वितरण स्थल का जायज़ा लिया और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधानसभा के लिए नियुक्त एआरओ सह एसडीएम की बैठक लेकर भी सफलता के लिए टिप्स दिए। मतदान सामग्रियों का वितरण विधानसभा वार किया जाएगा। सामग्री प्राप्त कर इसे इत्मीनान से बैठकर मिलान करेंगे। कुछ कमी बेशी अथवा शंकाओं का समाधान भी करेंगे।

_x000D_

_x000D_

इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। रूट चार्ट के अनुसार दूरस्थ मतदान दलों को पहले रवाना किया जाएगा। सभी वाहन अटल बिहारी बाजपेई विवि प्रांगण में खड़ी की गई हैं। मतदान सामग्री में प्रमुख रूप से ईवीएम सहित निर्वाचक नामावली, विभिन्न प्रकार के लिफाफे और स्टेशनरी सामग्री शामिल होती हैं। दलों के जलपान के लिए फूड जोन भी सजाया गया है।

_x000D_

_x000D_

चुनाव के बाद सामग्रियां इसी परिसर में वापस ली जाएंगी। और स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी जाएंगी। जिसे 4 जून को मतदान के दिन खोली जायेंगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट